तैमूर से लेकर चंगेज़ खान तक ये थे सबसे क्रूर शासक
ताकतवर इंसान के शासन करने की प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है। हजारों सालों पहले भी जो राजा ताकतवर होता था वहीं राज्य करता था। एक दूसरे के राज्य को छीनने के लिए एक राजा दूसरे राजा के राज्य पर हमला भी करते थे जिसमें कई निर्दोष लोग मारे जाते थे। इन लोगों की बलि चढ़ाकर राजा अपने राज्य की नींव बनाते थे।
कई राजा ऐसे भी हुए है जिन्होंने शांति से अपना शासन चलाया और वक़्त पड़ने पर उन्होंने अपना पराक्रम दिखाया लेकिन कई राजा ऐसे भी हुए जिन्हें दुनिया जीतने की लालसा ने निर्दोष लोगों के खून का प्यासा बना दिया। ये राजा धन, दौलत और राज्यों के लालच में कई निर्दोष लोगों को गाजर, मूली की तरह काट देते थे।
इन दिनों करीना कपूर के बेटे के नाम रखने के बाद से ही ट्विटर पर बवाल मचा हुआ है। करीना कपूर के बेटे का नाम तैमूर रखा गया है और ये उस राजा का नाम है जिसने खून की नदियां बहा दी थी। जिसने धन-दौलत के लिए कई निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। इसलिए ट्विटर पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे है।
खैर बच्चा सैफ-करीना का है उन्हें, उसका नाम रखने का पूरा अधिकार है। यहां हम बात कर रहे है कुछ क्रूर शासकों की जो अपनी क्रूरता के लिए प्रसिद्ध है। इनकी क्रूरता इतिहास के पन्नों में लाल रंग के अक्षरों में दर्ज है। इनकी क्रूरता को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाए। तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही क्रूर शासकों के इतिहास के बारे में….
Next Page में पढ़ें तैमूर लंग की कहानी
- - Advertisement - -