Thursday, August 31st, 2017
Flash

तैमूर से लेकर चंगेज़ खान तक ये थे सबसे क्रूर शासक




timur

1. तैमूर लंग
तैमूर लंग उर्फ तैमूर लंगड़ा का जन्म 1336 उज्बेकिस्तान के एक आम परिवार में हुआ था। तैमूर चौदहवी शताब्दी का शासक था, जिसने तैमूर वंश की स्थापना की थी। उसका राज्य पश्चिम एशिया से लेकर मध्य एशिया होते हुए भारत तक फैला था। भारत के मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर तैमूर के ही वंशज थे।

तैमूर बचपन से ही लंगड़ा था। वो किसी राजकुमार की तरह किसी राजवंश में पैदा नहीं हुआ था। उसका जन्म एक आम परिवार में हुआ था। कहा जाता है कि तैमूरलंग एक मामूली चोर हुआ करता था जो मध्य एशिय के मैदानों और पहाड़ियों से भेड़ों की चोरी किया करता था। तैमूर ने लड़ाकू लोगों की सेना बनकार भारत समेत दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य एशिया पर अपनी तलवार के दम पर साम्राज्य स्थापित किया।

तैमूर को भारत में दिल्ली पर आक्रमण करने के लिए भी जाना जाता है। तैमूर ने जब दिल्ली पर हमला किया था तब उसने एक ही दिन में लाखों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। तैमूर के बारे में ये भी कहा जाता हैं कि उसने एक जगह दो हजार ज़िन्दा आदमियों की एक मीनार बनवाई और इसे ईंट और मिट्टी से चुनवा दिया था।

तैमूर के लंगड़े होने के कारण उसका नाम तैमूरलंग पड़ गया। एक लड़ाई में तैमूर के शरी का दाहिना हिस्सा बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद कहा जाता है कि वह एक हाथ से ही युद्ध लड़ता था। तैमूर का निधन चीन के राजा मिंग के ख़िलाफ़ युद्ध लड़ते हुए 1405 में हुआ था। Next Page में पढ़ें चंगेज़ खान की कहानी

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

No Related

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories