अब रजनीकांत पर बोले केआरके, यूजर्स ने लगाई फटकार
- - Advertisement - -
अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों पर रहने वाले केआरके यानी कमाल राशिद खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन केआरके ने इस बार किसी और पर नहीं बल्कि साउथ सुपर स्टार पर कमेंट कर दिया है। ये सुपरस्टार और कोई नहीं बल्कि रजनीकांत हैं। विवादित बयानों के किंग केआरके ने इस बार हद ही पार कर दी है उन्होंने रजनीकांत को हाइट में कम और बेहद खराब दिखने वाला कहा है। बस फिर क्या इसके बाद से ही केआरके ट्विटरबाजों के निशाना बन गए हैं। लोग जमकर केआरके का मजाक उड़ा रहे है।
केआरके ने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘अच्छा लुक और अच्छी बॉडी अगर एक स्टार की निशानी है, तो छोटे कद और बेहद खराब दिखने वाले रजनीकांत को तो आज सुपरस्टार होना ही नहीं चाहिए।’
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -