हॉकी के जादूगर ध्यानचंद बनेंगे वरूण धवन
बॉलीवुड में र्स्पोट्सपर्सन पर बायोपिक बनने का ट्रेंड काफी बढ़ चुका है। इसी ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए अब हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद पर बॉयोपिक बनाने की तैयारी शुरू हो रही है। खबरों के मुताबिक मेजर ध्यानचंद का रोल इस फिल्म में वरूण धवन निभाएंगे। लगभग चार साल पहले मेजर ध्यानचंद के बेटे ने उनपर फिल्म बनाने के अधिकार निर्माता पूजा शेट्टी और आरती शेट्टी को बेचे थे। तब इस फिल्म पर कोई काम शुरू नहीं हुआ था लेकिन अब यह कहानी कुछ आगे बढ़ती दिख रही है।
बीच में निर्माता ने शाहरुख खान से इस प्रोजेक्ट के बारे में विचार किया था, लेकिन बात बन नहीं पाई। इसके बाद शेट्टी बहनें इस प्रोजेक्ट को धर्मा प्रोडक्शन के करण जौहर के पास लेकर गए। करण जौहर ने जब इस प्रोजेक्ट के बारे में सुना तो वह इसे बनाने के लिए तैयार हो गए। करण ने इस प्रोजेक्ट पर तुरंत काम करना शुरू कर दिया।
चर्चा है कि करण, ध्यानचंद के किरदार में रणबीर कपूर को लेना चाह रहे थे लेकिन रणबीर के हाथ में कई और प्रोजेक्ट भी हैं, इसलिए उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद करण ने वरुण धवन से संपर्क किया। वरुण ने प्रोजेक्ट में काफी दिलचस्पी दिखाई। हीरो फाइनल होने के बाद करण ने फोक्स स्टार स्टूडियो से संपर्क किया, वो भी इस प्रोजेक्ट से जुडऩे के लिए तैयार हो गए हैं।
|