विजय रूपाणी होंगे गुजरात के नए सीएम, पटेल बने उप मुख्यमंत्री
- - Advertisement - -
गुजरात में सीएम आनंदी बेन पटेल के इस्तीफे के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों की घोषणा चल रही थी जिसमें नितिन पटेल को मुख्यमंत्री के रूप में लाने के लिए कयास लगाएं जा रहे थे। लेकिन भाजपा ने अखिरकार गुजरात के नए सीएम का नाम घोषित कर ही दिया हैं। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक गुजरात के नए सीएम विजय रूपाणी होंगे।
शाह के करीबी
सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। गैर पटेल नेता और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष विजय रूपाणी का नाम चर्चा में है। वो गुजरात भाजपा के अध्यक्ष और मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। रूपाणी से पहले कोई भी प्रदेश अध्यक्ष मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं रहा। उन्हें अमित शाह का क़रीबी और भरोसेमंद माना जाता है।
आनंदी बेन ने सबको चौंकाया
गोहत्या के शक में दलितों की पिटाई के बाद गुजरात में दलितों के गुस्से और पटेलों के आरक्षण की मांग को लेकर आनंदीबेन पटेल बैकफ़ुट पर चली गई थीं। उन्होंने अचानक एक अगस्त को फ़ेसबुक पोस्ट लिखकर इस्तीफ़े की पेशकश कर सबको चौंका दिया था. आनंदीबेन ने फ़ेसबुक पोस्ट में लिखा था कि वो नवंबर में 75 साल की होने वाली हैं और भाजपा में 75 साल की उम्र पारकर करने वालों ने युवाओं के लिए जगह बनाकर नई परंपरा शुरू की है।
Vijay Rupani to be the next Chief Minister of Gujarat. Nitin Patel to be the Deputy CM, announces Nitin Gadkari. pic.twitter.com/Dk95cDhmtU
— ANI (@ANI_news) August 5, 2016
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -