इस हीरोइन के साथ गहरे रिश्ते में थे विनोद खन्ना
अपने वक्त के सबसे हैंडसम हीरो माने जाने वाले विनोद खन्ना आज हमारे बीच नहीं रहे। कहा जाता है कि अगर वे osho के आश्रम न जाते तो आने वाले वक्त में अमिताभ बच्चन के स्टारडम तक को फीका कर देते। उस वक्त उनका फिल्मी करियर चरम पर था और उनके जीवन में शादी और प्यार को लेकर असमंजसता चल रही थी। उस समय फिल्मी एक्टर्स के प्यार और अफेयर्स के चर्चे हर दिन सुनाई देते थे, लेकिन विनोद खन्ना ऐसे एक्टर्स में से थे, जिनके अन्य हिरोइनों के साथ अफेयर्स की चर्चा नहीं हुईं। हालांकि उस वक्त की मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ उनका जबरदस्त अफेयर रहा था।
चूंकि अमृता सिंह एक बोल्ड पंजाबी कुड़ी थीं, काफी बातूनी थीं और उनका व्यक्तित्व काफी आकर्षित था। 80 के दशक में उनके अफेयर के चर्चे आम थे। कभी सनी दिओल, कभी रवि शास्त्री यहां तक की अनिल कपूर के साथ संबंधों के बारे में भी उनकी चर्चा होने लगी थी। कहने को अमृता सिंह और विनोद खन्ना के बीच 12 साल का अंतर था, लेकिन अमृता सिंह विनोद खन्ना को बेहद पसंद करने लगी थीं। जब इसकी भनक रवि शास्त्री को लगी, तो उन्होंने अमृता का मजाक उड़ाते हुए कहा कि तुम विनोद खन्ना को कभी हासिल नहीं कर पाओगी। तब अमृता ने रवि शास्त्री का ये चैलेंज एसेप्ट किया।
यहां से शुरू हुआ था विनोद-अमृता का अफेयर-
विनोद खन्ना और अमृता सिंह की पहली मुलाकात जेपी दत्ता की फिल्म बटवारा पर हुई थी। उस समय अमृता के चर्चे रवि शास्त्री के साथ सुनाई देते थे। लेकिन फिर रवि शास्त्री को अहसास हो गया था कि अमतृा उनके साथ विश्वास घात कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने अमृता का मजाक उड़ाया था। अमृता ने विनोद खन्ना को अपनी तरफ अटे्रेक्ट करने का चैलेंज रवि को दिया। कुछ ही दिन बाद जैसे किस्मत उन पर महरबान थी, उन्हें विनोद खन्ना को अटै्रक्ट करने का मौका खुद मिल गया। “बटवारा” की शूटिंग के दौरान दोनों आउटडोर शूटिंग पर पहुंचे। उन्होंने अपने व्यवहार से विनोद खन्ना को आकर्षित करने का प्रयास किया। कुछ समय तक तो विनोद खन्ना पर उनके इस विनम्र व्यवहार का कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन फिर वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे।
बता दें कि इस समय विनोद खन्ना की शादी गीतांजलि से हो चुकी थी। उनके दो बच्चे भी थे राहुल खन्ना और अक्षय खन्ना। लेकिन दोस्त से ज्यादा दोनों के बीच में प्यार जैसा कुछ नहीं थी। अमृता इस वक्त अपने रिश्ते को लेकर मायूस हो गई थीं और उन्होंने वापस रवि शास्त्री के पास लौटने का फैसला किया। लेकिन फिर उन्हें ये अहसास हुआ कि वे दोनों एक दूसरे के लिए बने ही नहीं थे। ऐसे में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और उनका ब्रेकअप हो गया।
इसके बाद विनोद खन्ना और अमृता के बीच हालात काफी अलग थे। यहां तक की कई महीनों तक दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा। लेकिन उन्हें फिर से एकदूसरे के सामने आने का मौका मिला । वे दोनों राजस्थान में एक शूटिंग के दौरान फिर आमने-सामने आए । इस समय हालात काफी बदल चुके थे। विनोद ने न केवल उन पर ध्यान दिया, बल्कि अपने प्यार का इजहार भी किया। बस यहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ। लेकिन शादी तक बात नहीं पहुंच सकी। इसके बाद विनोद खन्ना ने कविता दफ्तारे से शादी रचाई। कविता और विनोद खन्ना की दो बेटियां हैं साक्षी और श्रद्धा खन्ना।
- - Advertisement - -