कॉन्ट्रैक्ट थ्योरी : दो प्रोफेसरों को मिलेगा इकोनॉमिक्स का नोबेल
- - Advertisement - -
स्टॉकहोम। इकोनॉमिक साइंस ने सोमवार को अमेरिका के ऑलिवर हार्ट और बेंग्ट होल्मस्ट्रॉम को 2016 का अर्थशास्त्र नोबेल अवॉर्ड देने का एलान किया गया। दोनों प्रोफेसरों को कॉन्ट्रैक्ट थ्योरी पर किये गए काम के लिए सम्मानित किया जाएगा। दोनों ने ये दिखाने की कोशिश की है कि कैसे परस्पर विरोधभासी हितों से निपटने में अनुबंध लोगों की मदद कर सकता है।
इकोनॉमिक साइंस में अब तक 1969 से अब तक 76 लोगों को दिया जा चुका है। 1968 में स्विरेजेस रिक्सबैंक (स्वीडन सेंट्रल बैंक) ने अपनी स्थापना की 300वीं एनिवर्सिरी के मौके पर एलफ्रेड नोबेल की स्मृति में नोबल इन इकोनॉमिक साइंस की शुरुआत की थी। इस पुरस्कार के तहत विजेता को आठ मिलियन क्रोनर यानी करीब नौ लाख तीस हज़ार डॉलर दिए जाते हैं।
कॉन्ट्रैक्ट थ्योरी किसी को कॉन्ट्रैक्ट के डिजाइन को समझने में मदद करती है। इस थ्योरी का टारगेट इस बात को समझाना है कि क्यों कॉन्ट्रैक्ट में कई तरह के फॉर्म्स और डिजाइन होते हैं। इसका दूसरा मकसद इस बात का पता लगाना है कि कैसे कोई एक बेहतर कॉन्ट्रैक्ट तैयार कर सकता है। नोबेल प्राइज एकेडमी के मुताबिक, इस थ्योरी की वजह से एक बेहतर इंस्टीट्यूट तैयार करने में काफी मदद मिलती है।साल 2015 में स्कॉटलैंड के एंगस डीटोन को इकोनॉमिक साइंस का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। एंगस को यह सम्मान गरीबी व कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया था।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -