भारत को थर्ड वर्ल्ड कंट्री कहे जाने से होती है बिग बी को तकलीफ
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भारत को विकासशील देशों की श्रेणी (थर्ड वर्ल्ड कंट्री) में रखे जाने से तकलीफ महसूस करते हैं। अमिताभ को उम्मीद है कि भारत भविष्य में ज्यादा दिन तक विकासशील देशों की श्रेणी में नहीं रहेगा बल्कि एक विकसित राष्ट्र के रूप में जाना जाएगा। अमिताभ ने उन भारतीय वैज्ञानिकों की प्रशंसा की है, जिन्होंने अब तक अज्ञात रही आकाशगंगा के एक बहुत बड़े समूह (सुपरक्लस्टर) की पहचान की है और जिसका नाम ‘सरस्वती’ रखा गया है।
- - Advertisement - -
हम दुनिया में तीसरे से पहले पर आ जाएंगे
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि दुनिया ने एक और ब्रह्मांड का निर्माण किया.. जैसे कि कल भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक समूह ने एक आकाशगंगा की खोज की, जो उन्हें लगता है कि हमारे सूर्य से अरबों गुना बड़े आकार की है। यह अविश्वसनीय है और इसलिए इसे इसके अनुकूल नाम सरस्वती (ज्ञान की देवी) दिया गया है। इससे पहले अब तक किसी ने भी इसकी खोज नहीं की थी। उन्होंने कहा आगे यह भी कहा कि भारत..विकासशील देश..तीसरी दुनिया का देश? इस तरह से बुलाना तकलीफदेह है। विश्वास और प्रार्थना है कि आगे आने वाले समय में हम विकासशील नहीं बल्कि विकसित हो जाएंगे और हम दुनिया में तीसरे से पहले पर आ जाएंगे।
- - Advertisement - -