Thursday, August 3rd, 2017
Flash

ये हैं, दुनिया की सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली CEO




Education & Career

indra pe

इंदिरा कृष्णमूर्ति नूई पेप्सिको कंपनी की CEO हैं, जो दुनिया की प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया के टॉप 3 CEO जिनकी सैलरी सबसे ज्यादा है, उनमें नूई का नाम गिना जाता है। भारत में जन्मी नूई ने अपनी शुरुआती शिक्षा के बाद अमेरिका में रहने का मन बना लिया। नूई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सलाहकार परिषद में आर्थिक सलाहकार भी हैं, 19 सदस्यीय समिति उनसे आर्थिक मामलों पर सलाह लेती है। 2009 फोब्र्स सर्वेक्षण के अनुसार इंदिरा नूई को दुनिया में तीसरी सबसे ताकतवर महिला का नाम दिया गया है। इस टैलेंटेड महिला की करियर स्टोरी यूथ को बहुत इंस्पायर करती है-

करियर से जुड़ा बड़ी-बड़ी कंपनियों का नाम
नूई का जन्म भारत में हुआ है, प्रारंभिक शिक्षा के कुछ समय बाद वे अमेरिका चली गई। वर्तमान में उन्हें अमेरिका की नागरिकता प्राप्त है। नूई दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी पेप्सिको की चेयरमैन और सीईओ हैं। इसके साथ ही वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सलाहकार परिषद में आर्थिक सलाहकार हैं, उन्हें राष्ट्रपति ने स्ट्रैटजिक एंड पॉलिसी फोरम में जगह दी है। 2014 में नूई को दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में 13 वां स्थान प्राप्त हुआ था। इनके करियर से बड़ी-बड़ी कंपनियों का नाम जुड़ा हुआ है।

Indra in usa

बचपन में झेली कई कठनाईयां
नूई का जन्म तमिल परिवार में भारत के तमिलनाडु राज्य के मद्रास में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा होली एंजिल्स एंग्लो इंडियन हायर सेकण्डी स्कूल मद्रास में हुई है। इसके बाद 1974 में मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और स्थानीय मैनेजमेंट संस्था कलकत्ता से एमबीए में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। भारत में पली-बढ़ी नूई ने बचपन में अनेकों कठनाईयां झेलते हुए भारतीय प्रबंध संस्थान कलकत्ता से मास्टर डिग्री प्राप्त की।

भारत में की अपने करियर की शुरुआत
नूई ने अपने करियर की शुरुआत भारत में ही की थी। सबसे पहले वे जॉनसन एण्ड जॉनसन टेक्सटाइल में प्रोडक्ट मेनेजर के पद पर विराजमान हुई, इसके बाद अमेरिका स्थिल येल यूनिवर्सिटी से पब्लिक और प्राइवेट मैनेजमेंट का अध्ययन किया। इस दौरान उन्हें अमेरिका से कुछ खास लगाव हो गया और येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने बोस्टन कंसल्टेशन फार्म ज्वाइन कर लिया। नूई ने अपने जीवन में हर वक्त कड़ी मेहनत की है। उन्हें हार मानना पसंद नहीं हैं।

indira with pm modi

दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनी की प्रमुख
इंदिरा नूई अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी की महिला प्रमुख हैं। फॉर्यून ने अमेरिका की शक्तिशाली व्यवसायी महिला की सूची अलग से निकाली है। इसमें आईबीएम की गिनी रोमेटी शीर्ष पर पेप्सिको की सीईओ इंदिरा नूई दूसरे स्थान पर हैं। वे भारतीय मूल हैं। फोब्र्स की जारी 30 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में उनका नाम शामिल हैं।

कई सम्मान और पुरस्कार उपाधि प्राप्त
– 2012 में सम्मानार्थ उपाधि उत्तरी कैरोलिना राज्य विश्वविद्यालय से
– 2011 में कानून की मानद डॉक्टरेट उपाधि वेक फॉरेस्ट विश्वविद्यालय से
– 2011 में कानून की मानद डॉक्टरेट उपाधि वारविक विश्वविद्यालय से
– 2011 में कानून की मानद डॉक्टरेट उपाधि मियामी विश्वविद्यालय से
– 2010 में मानवीय पत्र की मानद डॉक्टरेट उपाधि पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी से
– 2009 में सम्मानार्थ उपाधि ड्यूक विश्वविद्यालय से
– 2009 बर्नार्ड पदक बर्नार्ड कॉलेज से
– 2008 में सम्मानार्थ उपाधि न्यायॉर्क विश्वविद्यालय से
– 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित भारत के राष्ट्रपति द्वारा
– 2004 कानून की मानद डॉक्टरेट उपाधि बेवसन कॉलेज से

kienthuc

सबसे ज्यादा आमदनी
इंदिरा नूई का नाम दुनिया के टॉप 3 सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO में शामिल है। 2008 में पेप्सीको की CEO के रुप में नूई ने सबसे ज्यादा सैलरी प्राप्त की है। इस महिला की लाइफ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी इंस्पायर करती है। युवाओं में इनका सबसे ज्यादा क्रेज है, भारत के साथ यूएसए में भी इनको बहुत ज्यादा किया जाता है। इंदिरा नूई ने जिस तरह अपने करियर को कामयाब बनाया है, वैसे ही हर युवा को खुद पर यकिन करते आगे बढ़ना चाहिए।

Sponsored



Follow Us

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories