आपने सालों पहले अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया तो देखी ही होगी। इस फिल्म का बारिश में भीगता हुआ गाना ‘काटे नहीं कटते दिन ये रात’ भी आपको याद ही होगा। साड़ी में भीगी हुई श्रीदेवी की वो तस्वीर आज तक आपके जेहन में भी बसी होगी। लेकिन आप सोच सकते है कि दबंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा भी इस गाने पर ठुमके लगा सकती है।
पिछले कुछ दिनों से दबंग अवतार में नज़र आने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी अपकमिंग मूवी ‘फोर्स-2’ में आइटम नंबर किया है। हालांकि इस फिल्म में भी सोनाक्षी सिन्हा दबंग गर्ल ही है लेकिन वे इस गाने में श्रीदेवी के जैसे ठुमके लगाते हुए भी नज़र आएंगी। हाल ही में फोर्स-2 का गाना ‘ओ जानिया’ लॉन्च हुआ। जिसमें वे श्रीदेवी की तरह ही डांस करती हुई नज़र आ रही है।
सोनाक्षी सिन्हा अपनी पिछली फिल्म ‘अकीरा’ में भी एक्शन अवतार में नज़र आई थी। वहीं अपनी अपकमिंग मूवी में ‘फोर्स 2’ में भी वे भरपूर एक्शन के साथ नज़र आएंगी। कुछ दिनों पहले इसी फिल्म का गाना ‘ रंग लाल’ भी काफी हिट हुआ था।
यहां तक आए है तो एक बार श्रीदेवी का गाना ‘काटे नहीं कटते दिन ये रात’ भी देखते जाइए।