फटे कुर्ते के साथ रैली में पहुंचे राहुल
- - Advertisement - -
छुट्टियों से लौटने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसका कारण यह है कि जब से वह लौटे हैं तभी से वह प्रेस कॉन्फ्रेंस या रैली के ज़रिए जनता तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। एक बार फिर जनता से रू-ब-रू होने के लिए राहुल सोमवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां पर राहुल ने रैली को संबोधित किया। ख़ास बात यह थी कि इस रैली में राहुल फटा हुआ कुर्ता पहनकर पहुंचे थे। इस बात की जानकारी ख़ुद राहुल ने ही दी। उन्होंने जनता को अपना फटा हुआ कुर्ता दिखाते हुए कहा कि, मैं ग़रीबों की राजनीति करता हूं।
बता दें कि राहुल यहां पर खादी ग्राम उघोग के कैलेंडर पर गांधीजी की जगह पीएम मोदी की तस्वीर लगाए जाने पर चुटकी ले रहे थे। राहुल ने कहा कि, खादी ग्राम उघोग के कैलेंडर पर गांधीजी के जगह मोदीजी की फोटो लगाई गई। जिसने तिरंगे के लिए सीने पर तीन गोली खाई, उसकी तस्वीर हटा दी गई। चरखा ग़रीबों का खून-पसीना है। एक और मोदी जी इसके साथ फोटो लेते हैं, वहीं दूसरी ओर वह दिन में 50 उघोगपतियों से घिरे रहते हैं। नरेन्द्र मोदी ग़रीबों की बात करते हैं, लेकिन ग़रीबों के बीच नहीं जाते। इतना कहने के बाद राहुल ने अपना फटा हुआ कुर्ता दिखाया और कहा कि, देखिए मैं फटा कुर्ता भी पहनता हूं।
राहुल बोले, रिसर्च करके आया हूं
रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि, मैं सात-आठ महीने से रिसर्च कर रहा हूं , यहां तक कि अपनी पार्टी के बारे में गूगल पर सर्च भी किया लेकिन समझ नहीं पाया कि क्यों बीजेपी आरएसएस हमारी पार्टी को ख़त्म करना चाहते हैं। हाथ का निशान हर धर्म में दिखाई देता है। राहुल ने जनता से कहा कि, डरो मत, समस्या के आगे खड़े रहो।
राहुल ने आगे कहा कि मोदीजी ने पूरे देश को डराकर रखा है। कहते हैं कि पेटीएम नहीं है हां से बाहर निकलो। इसके साथ ही पीएम मोदी के नोटबंदी के फ़ैसले पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि ,जिस तरह मोदी ने एक मिनट में नोटबंदी का फ़ैसला लिया, वैसे ओआरओपी का क्यों नहीं लिया? बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राहुल ने पार्टी की कमान संभाल ली है।
- - Advertisement - -