‘ओम’ शब्द का इस्तेमाल हम ध्यान लगाने के लिए करते हैं। इसके कई फायदें है जो अपने आप में अलग है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आपको ‘ओम’ शब्द का जादू देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देखेंगे कि एक बच्ची जोर-जोर से रो रही है। उसके पिता उसको सुलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो सो नहीं रही।
पिता अपनी बच्ची को सुलाने की कोशिश में उसके सामने ‘ओम’ शब्द का उच्चारण करता हैं और बच्ची चुप होकर सो जाती है। यह बिल्कुल किसी जादू की तरह लगता है। इस वीडियो को फेसबुक पर डेनियन इसेनमैन नाम के शख्स ने पोस्ट किया था। वह सेन डियागो में रहते हैं। उन्होंने इस वीडियो को 22 अप्रैल को फेसबुक पर पोस्ट किया था। तब से अबतक 3 करोड़ से ज्यादा लोग इसको देख चुके हैं।
डेनियन एक लेखक हैं। उनकी बेटी का नाम डिवाना विक्टोरिया है। वह कुल तीन हफ्ते की है। डेनियल की पत्नी का नाम डायना है। दोनों ने पांच साल पहले शादी की थी। यह उनका पहला बच्चा है। डेनियल ने पहले इस ट्रिक का लाइव वीडियो किया था। उसके बाद उन्होंने दोबारा ठीक वैसा ही वीडियो पोस्ट किया। जिसने भी यह वीडियो देखा वह डेनियल की कला से इंप्रेस हो गया। कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों को सुलाने के लिए ऐसा ही करते हैं।
एक ने लिखा कि यह ‘ओम’ की ताकत थी, जिससे बच्ची और पिता दोनों शांत हो गए। साथ ही कई लोगों ने वीडियो को काफी खूबसूरत अहसास वाला बताया। एक ने लिखा कि वह अपने पोतों के कान में भी ऐसे ही आवाज करता है। वहीं दूसरे ने लिखा कि जब भी उसके बच्चे नहीं सोते हैं तो वह यही ट्रिक अपनाती है।