Saturday, September 23rd, 2017 17:01:22
Flash

सलमान से झगड़े की बात पर झलका विवेक का दर्द, कहा- अब तो उनका नाम लेने से भी बचता हूं




सलमान से झगड़े की बात पर झलका विवेक का दर्द, कहा- अब तो उनका नाम लेने से भी बचता हूंEntertainment

Sponsored




सलमान और विवेक ओबरॉय की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। ये दुश्मनी काफी पुरानी है। ये दुश्मनी तब शुरू हुई जब एश्वर्या राय सलमान खान को छोड़कर विवेक ओबरॉय के करीब आ गईं थीं। हालांकि फिर विवेक को भी इम्मैच्योर बताते हुए एश्वर्या ने उन्हें भी छोड़ दिया। लेकिन सलमान और विवेक आपस में दुश्मन बन गए थे। विवेक ओबरॉय का हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पुराना दर्द झलक उठा। उन्होंने बताया कि पहले सलमान से रिश्ते काफी अच्छे थे, लेकिन जब उनसे दुश्मनी हुई, तो ऐसा लगा कि जैसे किसी ने मेरे खिलाफ फतवा जारी कर दिया हो। खैर, अब मैं उनका नाम लेने से भी बचता हूं।


उन्होंने आगे कहा कि जब हमारी लड़ाई शुरू ह़ुई, तो मैं काफी डिस्टर्ब हो गया था। हिट फिल्में देने के बाद भी मेरा करियर सेटल नहीं हो पा रहा था, मुझे फिल्में नहीं मिल रहीं थीं। शूटआउट एट लोखंडवाला हिट हुई , लेकिन इसके बाद भी मैं खाली बैठा रहा। बता दें कि हाल ही में विवेक ओबरॉय अपनी फिल्म विवेगम में निगेटिव रोल प्ले करते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके किरदार की खूब तारीफ हुई है।

यहां से हुई झगड़े की शुरूआत-

सलमान खान और विवेक ओबरॉय के बीच झगड़ा शुरू हुआ 1999 में जब सलमान और एश्वर्या की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के दौरान अफेयर शुरू हुआ। तब सलमान के वायलेंट बिहेवियर के कारण एश्वर्या सलमान से दूर हो गईं और विवेक के करीब आ गईं। कहा जाता है कि ऐश के 30वें बर्थडे पर विवेक ने उन्हें 30 गिफ्ट दिए थे। एश्वर्या के साथ विवेक की नजदीकी सलमान बर्दाश्त नहीं कर पाए और नशे की हालत में विवेक को फोन पर जान से मारने की ध्मकी तक दे डाली।

विवेक ने ऐश्वर्या को कहा था ‘प्लास्टिक ऐश’

एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ने ऐश्वर्या को ‘प्लास्टिक ऐश’ कहा था। यहां तक कि उन्होंने ऐश्वर्या को ‘प्लास्टिक हार्ट’ और ‘प्लास्टिक स्माइल’ बताते हुए कहा था कि आजकल बॉलीवुड में काफी प्लास्टिक है।

जब अवॉर्ड फंक्शन में उड़ा विवेक का मजाक

विवेक के मुताबिक, उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हर अवॉर्ड फंक्शन में मेरा मजाक उड़ाया गया। यहां तक कि एक अवॉर्ड फंक्शन से मुझे लेटर मिला कि आप फिल्म ‘कंपनी’ के लिए ये अवॉर्ड जीत चुके हैं। हालांकि, कुछ ही देर बार मुझसे कहा गया कि आप अवॉर्ड फंक्शन में ना आएं और फिर वो अवॉर्ड किसी और एक्टर को दे दिया गया।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories