Friday, September 1st, 2017 17:59:54
Flash

जंक फूड के शौकीनों को ब्रेकफास्ट में “देसी फूड” ही है पसंद




Health & Food

dosa

हमारे बड़े ज्यादातर हमारे जंक फूड की आदतों से परेशान रहते हैं। हम लोगों में से बहुत से लोगों ने कई ताने भी इन जंक फूड्स को लेकर सुने होंगे। लेकिन एक अच्छी खबर इन बड़े लोगों के लिए हैं कि बच्चे भले ही जंक फूड के शौकीन हों, लेकिन जहां बात ब्रेकफास्ट की आती है, तो वह अपना देसी खाना ही पसंद करते हैं। स्विगी ऑनलाइन फूड वेबसाइट द्वारा किए गए एक सर्वे से पता चला है कि देशभर में आज भी लोग नाश्ते में डोसा सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

देश के आठ शहरों में 12 से ज्यादा रेस्टोरेंट्स पर किए गए सर्वे के अनुसार पता चला है कि भले ही आप देश के किसी भी हिस्से में रहते हों, नाश्ते में डोसा, पोहा और देसी पराठा ही ऑर्डर करना पसंद करते हैं। सर्वेक्षण में पाया गया है कि जो जिस जगह से है उसे वहां के इलाकों का खाना इंस्पायर करता है।

जानिए किस शहर में कौन सा ब्रकेफास्ट खाना पसंद करते हैं लोग

dosa2

बैंगलोर- यहां ज्यादातर लोगों को मसाला डोसा ब्रेकफास्ट में पसंद है।

idli

चेन्नई- यहां के लोग इडली खाकर अपने दिन की शुरूआत करते हैं।

bun

मुंबई- मुंबई के लोग नाश्ते में बन मस्का काफी पसंद है। वहां की आधी से ज्यादा आबादी नाश्ते में बन मस्का ही खाना पसंद करती है।

chole

दिल्ली- दिल्ली के लोग कुछ देसी लेकिन हैवी ब्रेकफास्ट पसंद करते हैं। जैसे की छोले-भटूरे।

इतनी जगहों के रेस्टोरेंट्स में किए गए सर्वे में एक कॉमन ब्रेकफास्ट फूड आइटम जो सामने आया है वो है मसाला डोसा। जो ब्रेकफास्ट के लिए हर भारतीय नागरिक का फेवरेट है और रहेगा।

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories