क्या आपने देखी अवतार के बच्चों की ये क्यूट फोटो
- - Advertisement - -
आपने हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ तो देखी ही होगी। एक अलग ही दुनिया की इस फिल्म ने हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में ही बेहतरीन बिजनेस किया था। इस फिल्म में इंसानों को किसी और ही रूप में दिखाया गया था। जिसे देखकर लोग काफी प्रभावित हुए थे। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था।
इस फिल्म में आपने इन अजीब लोगों लड़ते और प्यार करते हुए देखा था। लेकिन आपने इस फिल्म में इनके बच्चों को नहीं देखा होगा। सोचिए अगर इनके बच्चे होते तो वो कैसे होते। इन बच्चों की ही कल्पना करके एक इंस्टाग्राम चैनल ने इनके बच्चों का एक वीडियो बनाया है जिसे इंटरनेट पर 20 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।
आर्ट्सहब नाम के इंस्टाग्राम पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिसमें एक व्यक्ति अवतार के इन बच्चों के साथ खेलता हुआ नज़र आ रहा है। लेकिन आपको बता दे कि वीडियो में दिखने वाले ये बच्चे रियल अवतार के बच्चे नहीं है। ये सिलिकॉन के बने हुए अवतार के बच्चे है। जो दिखने में बिलकुल रियल अवतार बेबी लग रहे है।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -