दशहरे पर करें ये 5 काम, होगा धन लाभ
- - Advertisement - -
दशहरे को सर्वसिद्ध मुहूर्त के रूप में जाना जाता है। इस दिन दुर्गा मां पृथ्वी से अपने लोक के लिए जाती हैं और इसी दिन भगवान श्रीराम रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे। इसके अलावा किवदंतियों के अनुसार दशहरे के दिन ही कुबेर ने सोने की बारिश करके धरती के लोगों को धन-धान्य से खुशहाल बनाया था। इसलिए दशहरे के दिन अपने पूरे साल को खुशहाल बनाने के लिए लोग कुछ आसान उपाय सदियों से करते आ रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं धन लाभ के लिए दशहरे पर किए जाने वाले ऐसे ही कुछ उपाय।
1. दशहरे के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करें। अगर संभव हो तो इस दिन अपने घर में शमी के पेड़ लगाएं और नियमित दीप दिखाएं। मान्यता है कि दशहरे के दिन कुबेर ने राजा रघु को स्वर्ण मुद्राएं देने के लिए शमी के पत्तों को सोने का बना दिया था। तभी से शमी को सोना देने वाला पेड़ माना जाता है।
2. दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बहुत ही शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन यह पक्षी दिखे तो आने वाला साल खुशहाल होता है।
3. रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ियां मिल जाएं तो उसे घर में लाकर कहीं सुरक्षित रख दें। इससे नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है।
4. दशहरे के दिन लाल रंग के नए कपड़े या रुमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोंछ कर इन्हें तिजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है।
5. दशहरे के दिन देवी यात्रा करती हैं इसलिए इस दिन को यात्रा के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस दिन संभव हो तो यात्रा करें भले ही वह छोटी दूरी की हो। इससे आपकी यात्रा में आने वाली बाधाएं दूर होती है। जिन लोगों को विदेश यात्रा की इच्छा है उन्हें यात्रा का योग मजबूत बनाने के लिए यह उपाय आजमाना चाहिए।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -