Monday, September 11th, 2017 21:27:42
Flash

भारतीय धावकों ने रचा इतिहास, निर्मला, अनस, चित्रा, अजय ने जीता गोल्ड




Sports

91-asianathletics_5

भुवनेश्वर में जारी 22वें एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का शानदार सफर जारी है। बारिश से प्रभावित चैम्पियनशिप के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों ने 4 गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

यह चारों मेडल भारत के खाते में भारतीय रेसर्स की बदौलत आए। हरियाणा की निर्मला शेओरान ने दूसरे दिन पदकों को भारत की झोली में डालने की शुरुआत की। निर्मला ने महिला वर्ग में 400 मीटर स्पर्धा में बाजी मारी। इसके ठीक बाद पुरुष वर्ग में मोहम्मद अनस ने भी 400 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया।

निर्मला ने 52.01 सेकेंड का समय लेते हुए सोना अपने नाम किया। इसी स्पर्धा की महिला और पुरुष वर्ग में जिस्ना मैथ्यू और राजीव अरोकिया ने क्रमश: ब्रॉन्ड और सिल्वर मेडल भी जीता। मैथ्यू ने 53.32 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। लेकिन भारत के झोले में सोने की बरसात अभी बाकी थी।

59494526

महिला वर्ग के 1500 मीटर रेस में पीयू चित्रा ने गोल्ड मेडल जीता। 22 साल की केरल की चित्रा ने 4 मिनट 17.92 सेकेंड का समय निकाला। दूसरे स्थान पर चीन की गेंग मीन और तीसरे स्थान पर जापान की अयाको जिनूची रहीं। इसी स्पर्धा के पुरुष वर्ग से भी भारत को एक सोना मिला। अजय कुमार ने यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महिला धावक डुती चंद ने 100 मीटर रेस में ब्रॉ़न्ज जीता।

एशियन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत के पदकों की कुल संख्या अब छह गोल्ड मेडल के साथ 14 हो गई है और वह शीर्ष पर है। इसमें दो सिल्वर और छह ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। चीन दो स्वर्ण और दो रजत के साथ दूसरे पायदान पर है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories