page level


Monday, January 29th, 2018 11:05 PM
Flash

घर पर झटपट बनाए स्टीम्ड पोहा




घर पर झटपट बनाए स्टीम्ड पोहाHealth & Food

Sponsored




आज के समय में हर व्यक्ति समय की रेस में दौड़ रहा है | हर चीज़ इंस्टेंट चाहिए | तो इसीलिए आज हम एक ऐसी रेसिपी लेकर आये हैं जो जल्दी तो बनती ही है पर साथ – साथ एक डाइट फ़ूड भी है | आप ये बिलकुल न सोचें की यह खाने में कैसी होगी | ये एकदम स्वादिष्ट लगती है और तो और इससे मुँह का ज़ायका भी अच्छा हो जाता है | इस रेसिपी का नाम है, “स्टीम्डपोहा” | तो आइये जानते है इसे कैसे बनाते हैं …

सामग्री:-

बारीक पोहा–1 कप

पानी – 1कप

प्याज़–1/2

टमाटर – 1/2

हरीमिर्च – 2

हरा धनिया– 3-4 पत्ते

नमक – स्वादानुसार

कालीमिर्च पाउडर – 1चुटकी

भुना हुआ जीरा – 1चुटकी

समय- 5 मिनट

विधि :-

  • एक बर्तन में पानी को उबाल लें |
  • पोहे को उबले पानी में डालें |
  • 1 मिनट बाद पोहे में से पानी निकाल दें और उसे एक छलनी में डाल देंता कि बचा हुआ पानी भी निकाल जाए |
  • 10 मिनट उसे फरहरा होने दें | इतने एक बर्तन में प्याज़, टमाटर, धनिये के पत्ते एवं हरीमिर्च को बारीक काट लें |
  • उसमें नमक, जीरा, और कालीमिर्च पाउडर मिला दें |
  • अब इसमें पोहे डालकर अच्छे से मिक्स कर लें | स्टीम्ड पोहा तैयार है |

यह नाश्ते या शाम के स्नैक्स के लिए उत्तम है | इसमें कोई चिकनाई इस्तेमाल नहीं हुई है तो यह एक कम कैलोरीडाइट है |

चाहें तो इसमें भुनी हुई मूंगफली, नमकीन एवं नींबू डाल सकते हैं | यदि आप इसे दूध के साथ ले रहे है तो नींबू न डालें |

चारु अग्रवाल

Sponsored






Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें


Select Categories