हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी में एक बार ही सही लेकिन प्यार जरूर होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस एहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता यह तो केवल उम्र के साथ हो जाता है। पता नहीं लेकिन ‘भूख न लगना’, ‘नींद उड़ जाना’ शायद यही प्यार होने की निशानी होती है। खैर यह तो वही व्यक्ति बता सकता है जिसे प्यार हुआ हो।
वैसे अगर देखा जाए तो प्यार की शुरुआत तो दोस्ती से ही होती है। धीरे-धीरे वह दोस्ती प्यार में तबदील हो जाती है।यदि कोई व्यक्ति से पूछा जाए कि, प्यार क्या है? तो उसका जवाब होगा:-
1) नजरों से नजरों के मिलने को प्यार कहते हैं
2) देर रात तक बातें करने को प्यार कहते हैं
3) एक-दूसरे की बातों को समझने को प्यार कहते हैं
लेकिन एक व्यक्ति है जो इसे प्यार नहीं मानता। जी हाँ! इन दिनों YOUTUBE पर वायरल हुए एक वीडियो ने बताया कि आखिर प्यार होता क्या है? इस दिखावे की दुनिया में सच्चा प्यार किसे कहते हैं देखिये इस वीडियो में, साथ ही इन सभी चीजों को गलत क्यों बता रहा है?