विराट ने नहीं इन्होंने ने किया अनुष्का को KISS
- - Advertisement - -
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के लिए सुर्खियों में है। लेकिन हमेशा सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाली अनुष्का ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी अपकमिंग फिल्म का गाना बुलेया गा रही है। लेकिन खास बात तो ये है कि इस वीडियो में अनुष्का को किसी ने किस किया है जिसे देखकर लगता है कि कहीं उनके कथित BF विराट कोहली नाराज ना हो जाएं।
चौंकिए मत क्योंकि अनुष्का को जिसने किस किया है वो कोई और नहीं बल्किन उनका पेट डॉग है जिसका नाम ड्यूड शर्मा है। अनुष्का ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि,’ऐ दिल है मुश्किल के एक और फैन से मिलिए, ड्यूड शर्मा..मेरा कुत्ता और मैं उसकी इंसान’। अनुष्का इस वीडियो में अपनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का गाना बुलैया गा रही हैं तभी उनका पेट डॉग उन्हें किस कर लेता है। विराट कोहली को अनुष्का का यह वीडियो बहुत पसंद आया है और उन्होंने इसे लाइक भी किया है।
11 सेकेंड के इस छोटे से वीडियो को तकरीबन 2-5 हजार लोगों ने ट्विटर पर लाइक किया है। इसे इंस्टाग्राम पर 3 लाख 54 हजार लोगों ने देखा है। करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, पाक एक्टर फवाद खान और ऐश्वर्या राय बच्चन भी आएंगी।फिल्म 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।
- - Advertisement - -