कभी-कभी दुनिया में कुछ ऐसा हो जाता है जिसे भूल पाना मुमकिन नहीं होता। मां हर किसी के जीवन में ख़ास होती हैं। मां ही होती है जो किसी इंसान, किसी भी मनुष्य को या अन्य जीव को दुनिया में लाती है। लोग कहते हैं कि मां के बिना जीवन अधूरा होता है लेकिन कभी-कभी जीवन बिना मां के भी गुजारना पड़ सकता है। मां के बिना एक बच्चे की दुनिया कैसी होती है ये एक वीडियो में कैद हुआ है।
मध्यप्रदेश के दमोह रेल्वे स्टेशन के नजदीक एक महिला की लाश पड़ी हुई थी। उसके नजदीक में उसका 17 महीने का बच्चा था। उस बच्चे को पता नहीं और न ही इतनी समझ की उसकी मां मर चुकी है। उसे भूख लगी और वो अपनी मां के मृत शरीर से ही दूध पीने लगा। वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाया और इंटरनेट पर डाल दिया।
वीडियो तो खूब वायरल हो रहा है पर इस घटना को देखकर बुरा भी लगता है। वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस को सूचित किया गया और बच्चे को उसकी मां से अलग किया गया। बच्चा अपनी मां से दूर होकर काफी रोया लेकिन कुछ देर बाद वो भी समझ चुका था कि उसकी मां अब लौट कर नहीं आनी है।