मुम्बई जिसे सपनो की नगरी कहा जाता है। जहां हर इंसान अपना सपना लेकर आता है। वहीं एक तरफ तो लोग अपनी किस्मत बनाते है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग अंडरवर्ल्ड के हवाले हो जाते है। मुंबई में अंडरवर्ल्ड की दुनिया भी एक अलग ही दुनिया है जो इसमें जाता है वो इसी का हो जाता है।
अंडरवर्ल्ड में आपने कई भाइयो और डॉन के नाम सुने होंगे। इन डॉन में सबसे ज्यादा फेमस तो दाउद इब्राहिम और छोटा शकील है। लेकिन एक नाम ऐसा भी है जिससे दाउद इब्राहिम भी घबराता है। ये नाम है ‘अरूण गवली’। जिसे आप नेता भी बोल सकते है और डॉन भी बोल सकते है। इनके मानने वाले इन्हें ‘डैडी’ कहकर पुकारते है।
माना जाता है कि डैडी के नाम से फेमस अरूण गवली से मुंबई के अंडरवर्ल्ड का डॉन दाउद इब्राहिम भी डरता है। इसके पीछे छुपी है अरूण गवली की ज़िन्दगी की कहानी। अरूण गवली को इनके मानने वाले डैडी यूं ही नहीं पुकारते है। आइए आपको बताते है। मुंबई के डैडी अरूण गवली की कहानी…
जानकारी के अनुसार गवली के पिता मध्यप्रदेश के खंडवा से रोजगार की तलाश में बंबई आए थे। घर की आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण गवली को कम उम्र में काम करना पड़ा गुजारे के लिए वे दूध के व्यावसाय से जुड़े। घर-घर जाकर दूध बेंचने लगे। इसके बाद उन्होंने एक कंपनी में भी काम किया।
जब अरूण गवली कंपनी में काम किया करता था उस समय मुंबई में डॉन और अंडरवर्ल्ड का राज चलता था। कंपनियों में भी गुंडागर्दी और भाईगिरी का माहौल जमा होता था। इसी माहौल में किसी गैंग के लोगों ने गवली के भाई की जान ले ली। अपने भाई को अपने सामने मरता देख गवली ने भी हथियर थाम लिए। जिसके बाद से गवली की ज़िन्दगी में अपराध की दुनिया का उदय हुआ। पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए Next Page पर क्लिक करें।