Friday, September 8th, 2017 20:48:39
Flash

अब अहमदाबाद बन गया है दुनिया का “ऐतिहासिक शहर”




Travel

Ahmedabad

गुजरात के शहर अहमदाबाद को अब ऐतिहासिक  शहर के रूप में जाना जाएगा। जी हां, अब अहमदाबाद दुनिया का एक ऐतिहासिक शहर बन गया है। दरअसल, शनिवार को पोलैंड में आयोजित ह़ुई यूनेस्को की विश्व विरासत समीति की बैठक में इस शहर को ऐतिहासिक शहर घोषित किया गया है। बता दें कि भारत के लिए ये बहुत गर्व की बात है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय शहर को विश्व विरासत संपत्ति घोषित किया गया है।

अहमदाबाद के साथ ही तुर्की , लेबनान, ट्यूनेशिया, पुर्तगल , पेरू, कजाकिस्तान, वियतनाम, फिनलैंड, अजरबेजान, जमाइका, क्रोएशिया, जिंबावे, तंजानिया, दक्षिण कोरिया, क्यूबा सहित 20 देशों का समर्थन किया गया था। वहीं पोलैंड ने इस सेशन को होस्ट किया था।

इन सभी देशों ने अहमदाबाद का समर्थन सिर्फ इसलिए किया क्योंकि ये शहर इस्लामिक, हिंदू और जैन समुदाय के धर्म-निरपेक्ष अस्तित्व को दर्शाता है। इसके अलावा इन सभी देशों ने ये भी हवाला दिया है कि गुजरात महात्मा गांधी की जन्मभूमि है और उन्हें भारत की स्वंत्रता के लिए जो योगदान दिया है, वह अतुलनीय है। इसलिए इस शहर को हमेशा महात्मा गांधी के प्रयासों और आंदोलनों के लिए भी याद किया जाएगा।

ahmedabad_polstructure_ahmedabad

इस सुंदर दीवारों वाले शहर में 26 एएसआई संरक्षित संरचनाएं हैं, सैकड़ों खंबे हैं। बता दें कि इस शहर में महात्मा गांधी 1915- 1930 तक रहे थे। अब ये शहर पैरिस, कायरो और एडिनबर्ग की पसंद में शामिल हो गया है। दुनिया की 287 ऐतिहासिक स्मारकों में भारतीय उपमहाद्वीप में केवल श्रीलंका में गाले और नेपाल में भक्तपुर है। यूनेस्को के इस फैसले से जाहिर तौर पर अब अहमदाबाद में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।

1984 में वल्र्ड हैरिटेज का टैग हासिल करने की दिशा में अहमदाबाद की यात्रा शुरू हुई जब फोर्ड फाउंडेशन द्वारा विरासत संरचनाओं के संरक्षण के लिए पहला अध्ययन शुरू किया गया था। दूसरी बार तब जब कालूपुर स्वामीनारायएण मंदिर से हैरिटेज वॉक का शुभारंभ किया गया । तीसरी बार 31 मार्च 2011 को यूनेस्को के विश्व विरासत शहरों की सूची में अहमदाबाद का नाम दर्ज किया गया था।

59507307

अहमदाबाद को unesco द्वारा सूची में शामिल किये जाने पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, अहमदाबाद के मेयर गौतम शाह और भाजपा के अध्यक्ष सह अहमदाबाद के नाराणपुरा क्षेत्र के वर्तमान विधायक अमित शाह ने खुशी का इजहार किया है। श्री रूपाणी ने संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि पी आर कंबोज की ओर से इस संबंध में सूचना साझा करने के बाद अपने ट्विट संदेश में कहा वह इस सूचना से रोमांचित है। अहमदाबाद भारत का ऐसा पहला शहर बन गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि यह जानकर उन्हे बहुत आनंद हुआ है और यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण हैं।

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories