Sunday, September 10th, 2017 18:15:44
Flash

जानिए एक वकील का बेटा, टैक्सी ड्राइवर से कैसे बन गया अंडरवर्ल्‍ड डॉन “अबु सलेम”




जानिए एक वकील का बेटा, टैक्सी ड्राइवर से कैसे बन गया अंडरवर्ल्‍ड डॉन “अबु सलेम”Social

Sponsored




अंडरवल्र्ड डॉन अबु सलेम को उम्र कैद की सजा सुना दी गई है। ऐसा नहीं है कि अबु सलेम पहले से ही अंडरवल्र्ड की दुनिया में शामिल थे, बल्कि वे एक सभ्य परिवार से नाता रखते हैं। अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहम के राइट हैंड माने जाने वाले अबु सलेम का जन्म आजमगढ़ के सरयामीर थाना क्षेत्र के एक इज्जतदार परिवार में हुआ था। अबु सलेम के पिता एक ईमानदार इंसान और पेशे से वकील थे। उनकी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद सलेम ही थे, जो घर की जिम्मेदारियां सभालते थे। परिवार की देखरेख और जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने मोटर मैकेनिक का काम शुरू कर दिया।

उन्हें इस काम से ज्यादा फायदा नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने अपना मन बदला और दिल्ली में आकर टैक्सी चलाने लगे। यहां काम करने के बाद फिर वे मुंबई चले गए। वहां भी उन्होंने टैक्सी ड्राइवर, ब्रेड डिलीवरी करने के साथ कपड़े की दुकान तक में काम किया। कई संघर्षों के बाद उन्होंने रियल एस्टेट ब्रोकर के तौर पर भी काम किया। इस दौरान साल 1987 में अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहम के भाई अनीस इब्राहम से उनकी मुलाकात हुई। अनीस से दोस्ती काफी गहरी हो गई थी। अनीस के जरिए ही वह दाउद इब्राहम से मिले। बस यहीं से उनकी जिन्दगी का पासा पलट गया और देखते ही देखते वे दाउद का राइट हैंड बन गए।

साइको थे सलेम-

अबु सलेम ने पहले समीरा जुमानी से शादी की। जो अब यूएस में सैटल हैं। पहली पत्नी से उन्हें दो बेटे हैं। बताया जाता है कि अपनी पर्सनल लाइफ में अबू सलेम मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं थे। वे साइको थे। उनकी पहली पत्नी के अनुसार वो एक ङ्क्षहंसक साइको मैन थे। वो फैमिली पर्सन तो कभी थे ही नहीं। उनकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने कभी भी शादी-शुदा जिन्दगी नहीं जी।

 

अभिनेताओं से वसूलने लगे पैसे-

दाउद के इशारों पर अबू सलेम ने फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेताओं से पैसे वसूलना शुरू कर दिया। इसके बाद धीरे-धीरे वे मुंबई पर जैसे राज ही करने लगा। लोग उनसे नाम से खौफ खाते थे। अबू सलेम का पहला शिकार हुआ मुंबई का एक बिल्डर प्रदीप जैन, जिसकी 1995 में हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं जैन की तेहरवीं के दिन अबू सलेम ने उनकी पत्नी को फोन कर कहा था कि विधवा होने का सुख मिल रहा है ना।

गुलशन कुमार का भी हत्यारा है अबु सलेम-

अबु सलेम को जब किसी अभिनेता से पैसे नहीं मिलते थे, तो वह उसका मर्डर भी कर देता था। ऐसे ही जब मशहूर गायक गुलशन कुमार ने उन्हें हर महीने 5 लाख रूपए देने से इंकार कर दिया तो सलेम ने शूटर राजा के जरिए गुलशन कुमार का मर्डर करा दिया। उस वक्त गुलशन कुमार ने उनसे सिर्फ ये कहा था कि ये पैसा कलेक्ट करके वे वैष्णोदेवी में भंडारा कराएंगे। बताया जाता है कि जिस समय शूटर राजा ने गुलशन कुमार का मर्डर किया था उस समय शूटर ने 10-15 मिनट तक अपना फोन ऑन रखा था ताकि अबू सलेम उनकी चीख सुन सकें। इसके बाद आमिर खान, आशुतोष गोवारिकर और राकेश रोशन भी उनके निशाने पर थे।

संजय दत्त को भी दी थी कारतूस और राइफल-

बता दें कि अबू सलेम का बॉलीवुड में तगड़ा कॉन्टेक्ट था। सलेम ने जहां मुंबई बम धमाकों में अपने साथियों को हथियार और गोला बारूद दिया था , वहीं संजय दत्त को भी उन्होंने एके 56 राइफलें, 250 कारतूस और कुछ हथगोले  1993 में उनके घर में सौंपे थे। 2013 में अबु सलेम को पुर्तगल से गिरफ्तार किया गया था और अब कोर्ट ने अबु सलेम को उम्रकैद की सजा सुनी दी है।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories