पंचकूला CBI कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम को भारतीय दंड संहिता (IPC) की तीन धाराओं 376 (दुष्कर्म), 506 (डराने-धमकाने) और 509 (महिला की इज्जत से खिलवाड़) के तहत दोषी ठहराया है। सजा सुनाने के लिए रोहतक की सुनारिया जेल में दोपहर बाद 2.30 बजे CBI के विशेष जज जगदीप सिंह की विशेष कोर्ट लगाई गई, जिसमें गुरमीत राम रहीम को 10 साल की जेल की सजा मुकर्रर कर दी गई है। 15 साल पुराने इस मामले में काफी सब्र रखने के बाद और मौतों तथा हिंसा के तांडव बाद आज पीडि़त साध्वियों को न्याय मिलेगा।
उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश
फैसले को लेकर पंजाब-हरियाणा क्षैत्र हाई अलर्ट पर हैं। स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी है। इंटरनेट सेवाएं व इंटर स्टेट बस सेवा भी बंद रहेगी। बसों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इंटरनेट सेवा पर रोक मंगलवार सुबह 11.30 बजे तक जारी रहेगी। पुलिस और सुरक्षा बलों को मौके पर ही तुरंत एक्शन लेने व उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर व ड्रोन से नजर रखी जाएगी। अर्धसैनिक बलों की 23 कंपनियां तैनात की गई हैं। सेना स्टैंड बाई पर रहेगी।
जज जगदीप सिंह सजा सुनाकर हेलीकॉप्टर से पंचकूला पहुंचा दिए जाएंगे
CBI के विशेष जज जगदीप सिंह हेलीकॉप्टर के जरिए पंचकूला से रोहतक में स्थित सुनारिया जेल पहुंचे, उनकी सुरक्षा में SP स्तर के अधिकारी एवं कमांडो तैनात हैं। सजा सुनाने के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से पंचकूला पहुंचा दिया जाएगा।
डेरा के व राम रहीम के खाते सीज
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश के बाद डेरा सच्चा सौदा व राम रहीम के निजी बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। डेरामुखी, उनके करीबियों व कर्मचारियों के अकाउंट के बाद 3 बैंकों के खातों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा सकते हैं। डेरे का सबसे ज्यादा लेन-देन OBC और HDFC बैंक में हुआ है। इसके अलावा कई बैंकों में खाते हैं। कई फर्मों के नाम पर बैंकों से लेन-देन हुआ है।
नेक्स्ट पेज पर : जानिए कौन बन सकता है अगला डेरा प्रमुख?