बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बात को लेकर वह बेहद एक्साइटेड भी हैं। बहरहाल शादी से पहले उन्होंने एक फोटोशूट कराया है। इन तस्वीरों में नील अपनी मंगेतर रुक्मिणी सहाय के साथ बहुत ही ख़ुश नज़र आ रहे हैं।
नील के इस प्री- वेडिंग फोटोशूट की ख़ास बात यह है कि यह ब्लैक एंड व्हाइट मोड पर ली गई हैं। जिसमें नील और रुक्मिणी ने बहुत कम मेकअप किया है। बता दें कि नील ने पिछले साल ही रुक्मिणी सहाय से सगाई की थी।
नील के परिवार ने तय की थी शादी
बॉलीवुड सूत्रों के मुताबिक नील और रुक्मिणी की शादी उनके परिवार ने तय की है। इंगेजमेंट के वक्त नील के पिता ने बताया था कि जब शादी की बाद आती है तो नील काफी पुराने ख़्यालों वाले हैं।
उन्होंने अपने लिए पत्नी ढूंढने की जिम्मेदारी अपने माता-पिता को सौंपी थी। बॉलीवुड सूत्रों की माने तो नील और रुक्मिणी फरवरी में शादी कर सकते हैं।