Saturday, September 2nd, 2017 14:58:29
Flash

साक्षी नहीं ये थी धोनी का पहला प्यार




Sports

dhoni sakshi

इंडियन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ में हाल ही में एक ट्विस्ट आया हैं। हाल ही में मीडिया रिर्पोट्स से पता चला है कि महेंद्र सिंह धोनी का पहला प्यार साक्षी धोनी नहीं है। इस बात का खुलासा उन पर बन रहीं मूवी ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ से हुआ। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार धोनी क्रिकेटर बनने से भी पहले एक लड़की से प्यार करते थे। तब वे क्रिकेट टीम में सेलेक्ट होने के लिए मेहनत कर रहे थे। तो आइए जानते है क्या कहानी है धोनी के इस सीक्रेट लव के पीछे…

महेंद्र सिंह धोनी जो इंडिया के कैप्टन कूल है और काफी फेमस क्रिकेटर भी है। जब वे 20 साल के थे और टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत कर रहे थे तब उन्हे एक लड़की से पहली बार प्यार हुआ था। इस लड़की का नाम प्रियंका झा था। धोनी इस लड़की को बहुत प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे। उनकी लव स्टोरी के दौरान ही धोनी का टीम इंडिया में सिलेक्शन हुआ। आगे उनकी लव स्टोरी में कुछ ऐसा हुआ कि दोनो हमेशा के लिए अलग हो गए और कभी ना मिल पाए।

2003-04 में धोनी ने तीन देशों की सीरीज में बढ़िया परफॉर्म किया। इंडिया-ए के लिए खेलते हुए उन्होंने केन्या और जिम्बाब्वे के खिलाफ 362 रन बनाए थे। यहीं से धोनी ने तब इंडियन कैप्टन रहे सौरव गांगुली को इम्प्रेस किया था। इसके बाद धोनी क्रिकेट में बिजी हो गए। इसी बीच एक टूर से लौटने के बाद उन्हें पता चला कि प्रियंका की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई है। इस झटके से धोनी सदमे में थे। इससे निकलने में उन्हें करीब सालभर का वक्त लगा।

जिसे डेट करते थे विराट वही बन गईं उनकी भाभी

क्रिकेट में हो गए बिजी
धोनी अपने प्यार की याद से बाहर निकलने के लिए क्रिकेट में पूरी तरह बिजी हो गए। क्रिकेट में वापसी करते हुए 2005 में उन्होंने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ शानदार सेन्चुरी लगाई।

सितंबर में रिलीज होगी फिल्म
महेंद्र सिंह धोनी की रियल लाइफ पर बन रही फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी 30 सितंबर, 2016 को रिलीज होगी। फिल्म में क्रिकेट के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ पर भी फोकस किया गया है। धोनी का रोल एक्टर सुशांत सिंह राजपूत कर रहे हैं। जबकि, साक्षी की रोल में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories