अभी तक आपने कई सेलिब्रिटी किड्स की डेटिंग की ख़बरें पढ़ी होगी। हाल ही में जो सबसे ज़्यादा सुर्खियों में हैं वो है शाहिद के छोटे भाई ईशान खट्टर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी का अफेयर। ये दोनों कई जगह पर साथ में स्पॉट हो चुके हैं। इनके बाद अब सुनील शेट्टी के बेटे भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए है।
सुनील शेट्टी की बेटी अथैया शेट्टी तो बॉलीवुड में पहले ही डेब्यू कर चुकी है। अब उनके बेटा अहान शेट्टी भी सुर्खियों में आ गया है। अहान जल्द ही साजिद नाडियावाला की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं लेकिन फिल्म से पहले वो अपनी कथित गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ के साथ इवनिंग आउटिंग पर नज़र आए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों कई दिनों से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है। कुछ समय पहले ही सुनील शेट्टी ने ये कन्फर्म किया था कि अहान की गर्लफ्रेंड है। फिल्मफेयर में दिए इंटरव्यू में सुनील ने कहा था, ‘‘मुझे उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में पता है। वो यंग है। उसकी गर्लफ्रेंड तो होगी ही। मैने उससे कहा है कि उस लड़की की हमेशा इज्जत करना।