Friday, September 15th, 2017 13:23:38
Flash

मोदी सरकार पर हमने किया जितना भरोसा, उतना और कहीं नहीं




Politics

Indians Trust Modi Govt. Forbes OCD Survey

किसी भी देश की सरकार चाहे जितने भी बहुमत से निर्वाचित हो, या विश्व में चाहे जितनी भी धमक रखती हो। पर अगर उस देश के नागरिकों का अपनी सरकार पर पूरा विश्वास ना हो, तो वह सरकार एक तरह से कमजोर ही मानी जाएगी। बात अगर सरकारी योजनाओं के अमल की हो, तो भी सरकार चाहे जितनी सख्ती कर ले, अगर लोगों का विश्वास होगा, तभी उन्हें अमलीजामा पहनाया जा सकता है। नागरिकों के भरोसे की बदौलत ही सरकार प्रभावी ढंग से अपनी नीतियों को लागू करने में सफल हो पाती है। विभिन्न देशों की सरकारों के प्रति वहां के नागरिकों के दृष्टिकोण पर आधारित एक रिपोर्ट दुनिया की फेमस पत्रिका ‘फोर्ब्स’ में छपी है, जिससे यह पता चलता है, कि मोदी सरकार पर भारतीय नागरिक कितना भरोसा करते हैं?

भारत के बाद कनाडा, तुर्की और रूस का नंबर

फोर्ब्स मैगजीन में छपे OCD के सर्वे के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा 75% भारतीय मोदी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा करते हैं। गवर्नमेंट एट ग्लांस 2017 नाम की सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले कुछ सालों में अलग-अलग देशों की सरकारों में जनता का भरोसा बदलता रहा है। इस लिस्ट में कुल 15 देशों को जगह दी गई है। जहां ग्रीस सबसे कम 13% के साथ नीचे है, वहीं भारत 75% के साथ ऊपर है। भारत के बाद कनाडा, तुर्की और रूस का नाम है।

महज 30% लोगों का ही ट्रम्प सरकार पर भरोसा

सबसे दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र कहलाने वाले अमेरिका को इस सूची में 10वें नंबर पर रखा गया है। यहां सिर्फ 30% लोगों को ही अपनी सरकार पर भरोसा है। सर्वे के अनुसार ग्रीस में यूरोप के माइग्रेशन क्राइसिस, एक से ज्यादा चुनाव और बैंकों के बंद होने के चलते केवल 13% लोग सरकार पर भरोसा करते हैं, वहीं घोटालों और राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हैकिंग की खबरों के चलते महज 30% लोगों का ही ट्रम्प सरकार पर भरोसा कायम है। ब्रेक्जिट से गुजर रहे UK की 41% जनता को अपनी सरकार पर भरोसा था, वहीं रूस और तुर्की के 58% लोगों ने अपनी सरकार पर भरोसा जताया। इन सब में 73% भरातीयों के भरोसे के साथ भारत सबसे ऊपर है। बता दें की यह सभी आंकड़े 2016 के हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories