1 जुलाई से जीएसटी पूरे देश में लागू कर दिया गया। इसे लेकर देश की काफी सारी जनता खुश है लेकिन व्यापारियों में इसे लागू करने को लेकर रोष देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पर जीएसटी के विरोध में हड़ताल और मार्केट बंद रखा जा रहा है। देश के कई राज्यों के व्यापारियों ने जीएसटी लागू करने के बाद हड़ताल करना शुरू किया।
गुजरात के सूरत में भी कपड़ा व्यापारियों ने हड़ताल की और प्रदर्शन किया। लेकिन यहां मामला कुछ ज़्यादा उलझ गया। यहां पर इस प्रदर्शन को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया गया। एएनआई द्वारा जारी किए गए ट्वीट वीडियों में पुलिस लाठी चार्ज करती नज़र आ रही है।
#WATCH: Police baton charge on cloth traders in Surat, Gujarat who were protesting against #GST. pic.twitter.com/z3Sfj896PA
— ANI (@ANI_news) July 3, 2017