सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि, Yamaha Fazer 250 को दोबारा लॉन्च किया जाएगा | कुछ समय से देश के कुछ इलाकों में Fazer 250 के नए मॉडल देखे जाने की खबरें लगातार सामने आई हैं। इसी बीच इस बाइक के प्रोडक्शन रेडी वेरिएंट की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो :-
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में नई Yamaha Fazer 250 का प्रोडक्शन रेडी वेरिएंट नजर आ रहा है। नई बाइक पुराने वेरिएंट की तुलना में काफी अलग है। वीडियो में दिखाए गए मॉडल में बाइक बैलिस्टिक ब्लू कलर की है।
फ़ीचर्स :-
कुछ समय बाद Yamaha Fazer 250 एक नए लुक में दिखने वाली है | इसके फ्रंट को किसी स्पोर्ट्स बाइक जैसा लुक दिया गया है, जो R15 से मिलता-जुलता है। हैडलैंप्स के साथ ही टर्न सिग्नल्स दिए गए हैं। इसके अलावा Yamaha Fazer 250 के टेललैंप्स, हैंडलबार, गियरस्विच, कुछ-कुछ FZ25 से मिलते हुए होंगे। लैंप्स LED वाले होंगे। फ्यूल टैंक के डिजाइन में काफी बदलाव है। इसके अलावा डिजिटल स्पीडो मीटर को और भी स्टाइलिश लुक दिया गया हैं। 2 राइडर्स के लिए सीट्स एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग दी गई हैं। साथ ही एलॉय व्हील्स और अलुमीनियम-फिनिश्ड एग्जॉस्ट शिल्ड भी होगी। फ्यूल टैंक कैपिसिटी 14 लीटर की होगी।
इंजन :-
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक में 249cc फ्यूल इंजेक्टिड, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन होगा। इंजन 20.6 hp पर 8,000 rpm और 20 Nm का टॉर्क देगा। 5 स्पीड ट्रांस्मिशन वाले गियर बॉक्स से इंजन जुड़ा होगा। इसके अलावा फ्रंट और रियर टायर्स पर सिंगल हायड्रॉलिक ब्रेक्स होंगे। वहीं सेफ्टी के मद्देनजर ABS (Antilock Braking System) दिए जाने की उम्मीद है।