शाहरूख खान अपने बच्चों को लेकर काफी पजेसिव हैं। होना भी चाहिए दुनिया में हर मां-बाप पजेसिव ही होते हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने बेटे को लेकर कहा था कि अगर उसने किसी लड़की को किस किया तो वो उसके होठ काट देंगे। अब जो भी हो लेकिन इस बार उनकी बेटी सुर्खियों में है।
शाहरूख की बेटी सुहाना हाल ही में एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट नितिभा कौल के साथ पार्टी करती नज़र आई। ये दोनों दिल्ली के एक क्लब में कुछ दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन करते दिखे। इस पार्टी की कुछ फोटोज नितिभा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
बिग बॉस से मिली थी पहचान…
एक नॉन सेलेब्रिटी की तरह बिग बॉस-10 में एंट्री करने वाली नितिभा आज खुद एक सेलेब बन चुकी हैं। फिलहाल वो यू-ट्यूब पर एक शो की होस्ट बन गई हैं जो अपने फैंस के साथ जानकारी शेयर करती हैं। इसके अलावा वो डेटिंग बेस्ड शो में मनु पंजाबी के साथ नजर आने वाली हैं। मनु भी बिग बॉस-10 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। बता दें कि नितिभा मनवीर गुर्जर से अपनी नजदीकियों को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं।