सनी लियोनी बॉलीवुड की सेंशेसन क्वीन है। उनके बर्थडे पर पूरी दुनिया उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। इसी मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनका बचपन का क्या ड्रीम था। वो बचपन से किससे मिलना चाहती थी। वो बचपन से किसकी फैन रही है और वो पॉर्नस्टार किन मजबूरियों के चलते बनी।
सनी लियोनी की तों दुनिया दीवानी है लेकिन सनी लियोनी द ग्रेट खली की दीवानी हैं वो उनसे बचपन से ही मिलना चाहती थी। एक बार जब वो फ्लाइट से जा रही थी तभी उन्हें पता लगा कि ग्रेट खली भी फ्लाइट में है तो वो उनके पास पहुंच गई। वहां दोनों की मुलाकात हुई। दोनों ने फोटो भी खिंचवाई। सनी ने फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लिखा “Oh yeah!! WWE champ The Great Khali!! Childhood dream…going to go practice the Khali vice grip now!!”
बता दें कि, ये पहली बार नहीं है जब कोई सेलिब्रिटी खली से मिलकर इतना खुश हुई हो। इससे पहले भी जब कभी कोई सेलिब्रिटी खली से मिले हैं उनका रिएक्शन बिल्कुल अलग ही रहा है।
यह बात तो सभी जानते है कि आज एक्ट्रेस सनी लियोनी की पहचान एक सफल पोर्न स्टार के रूप में हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि सनी कभी भी पोर्न स्टार के रूप में अपनी पहचान नहीं बनाना चाहती थीं। इस बात का खुलासा ख़ुद सनी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में किया है।
मॉडलिंग करना चाहती थी सनी
एक्ट्रेस सनी ने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दौर में मॉडलिंग करना चाहती थीं। लेकिन उस समय उन्हें मॉडल बनने के लिए मोटी कहा गया। सनी ने आगे बताया कि यदि उन्हें मॉडलिंग की फिल्ड में काम करने का मौका मिल जाता तो वह कभी भी पोर्न इंडस्ट्री में एंट्री नहीं लेती। साथ ही सनी ने ये भी कहा कि अब उन्हें अपने किए पर कोई गम या अफसोस नहीं है। अब वह अपने अतीत को पीछे छोड़ चुकी है और बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सनी न्यूयार्क में हुए फैशन वीक में रैंप पर वॉक करते हुए नज़र आई हैं।