कार हर व्यक्ति खरीदता हैं कोई जल्दी तो कोई कुछ वक़्त के बाद लेकिन कारों के बारे में जानकारी हर व्यक्ति रखता हैं। उसी तरह आज हम आपको एक जानकारी देंगे जिससे आप कारों की जानकारी को लेकर एक कदम और आगे हो जाएंगे। आपको बता दें, INDIA में कारों के नाम जो रखें जाते हैं उन्हें दुनिया में कुछ और नाम से जाना जाता हैं। आइए जानते हैं वें कौन-सी कारें हैं जो दुनिया में कुछ और नाम से फेमस हैं:-
1) Ford Figo की जगह Ford Ka
आपको बता दें, Ford Figo कार इंडिया में बनाई गई हैं लेकिन ब्राज़ील और साउथ अफ्रीका में यह Ford Ka के नाम से बेचीं जाती हैं।
2) Honda Jazz की जगह Honda Fit
विदेशों में यह कार Honda Fit के नाम से प्रसिद्ध हैं।
3) Ford Everest की जगह Ford Endeavour
इंडिया में बनी यह कार को Ford Everest नाम दिया गया किन्तु मार्केट में मसाला कंपनी पहले ही इस नाम को अपना बना चुकी हैं। जिसकी वजह से बाद में इसे Ford Endeavour नाम दिया गया।
4) Hyundai Santro की जगह Atos Prime
Hyundai की इस कार को अतोस प्राइम के नाम से जाना जाता हैं।
5) Chevrolet Tavera की जगह Isuzu Panther
सूत्रों के अनुसार, इसे इंडिया में इन दिनो बेचने से रोक दिया गया हैं।
6) Maruti A-Star की जगह Suzuki Alto
यूरोप में इस कार का प्रमोशन Suzuki Alto के नाम से किया जा रहा हैं।
7) Mitsubishi Montero की जगह Mitsubishi Shogun
यूरोप के देशों में इसे Shogun के नाम से बेचा जाता हैं।
8) Nissan Sunny की जगह Nissan Versa
आपको बता दें, US और थाईलैंड के देशों में इस कार को Nissan Versa के नाम से बेचा जाता हैं।
9) Reva की जगह G-Wiz
इंडिया की यह पहली इलेक्ट्रिक कार हैं जिसे Reva नाम दिया गया था लेकिन कुछ समय बाद इसका नाम Revai कर दिया गया और आज यह Reva L-ion के नाम से प्रसिद्ध हैं। विदेशों में यह G-Wiz के नाम से जानी जाती हैं लेकिन वहाँ इसे कार के रूप में स्वीकार नहीं किया गया हैं।
10) Maruti Ritz की जगह Maruti Splash
इंडिया में इस कार को Splash नाम से लॉन्च किया गया लेकिन यह नाम रजिस्टर्ड होने की वजह से इसे Ritz नाम दिया गया हैं।
11) Maruti Esteem की जगह Suzuki Cultus
इंडिया में यह Maruti 1000 की पहली मॉडर्न कार थी।