भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली केवल भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी काफी मशहूर है। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उनकी पॉपुलेरिटी हर दिन बढ़ती जा रही है। उनके चाहने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। कुछ दिन पहले इंग्लैंड की एक महिला क्रिकेटर ने विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था।
वहीं अब हाल ही में विराट को एक और शादी का प्रपोजल मिल गया है, वो भी अपने पाकिस्तानी फैन से। आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन है वो लड़की जिसने विराट को प्रपोज किया, तो सुनकर शायद आप भी चौंक जाएंगे कि ये प्रपोजल उन्हें किसी लड़की ने नहीं बल्कि किसी पुरूष ने दिया है। जी हां, पाकिस्तान के लाहौर में यह पुरूष एक पुलिसकर्मी है, जो विराट के बहुत बड़े फैन हैं। पुलिसकर्मी ने एक शीट पर लिखा – विराट मैरी मी। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
पाकिस्तान और वल्र्ड 11 के बीच तीन मैचों की टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में ये शानदार और चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में एक पुलिसकर्मी ने विराट कोहली के प्रति अपना प्यार जताया है, जिसमें उसने उनसे शादी करने तक की मांग की है।
आपको बता दें कि आईसीसी विश्व इलेवन और पाकिस्तान के बीच लाहौर में हाल ही में संपन्न ‘स्वतंत्रता कप’ के दौरान मैच चल रहा था। इस सीरीज में भारतीय खिलाड़ी भाग नहीं ले रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी प्रशंसकों की तरफ़ से कुछ भारतीय खिलाड़ियों को याद किया गया जिनमें महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली थे।