Thursday, August 31st, 2017
Flash

जानते हैं, कौन है ये महिला जिन्होंने IPL में मुंबई को बनाया चैंपियन




Social

dadi

IPL फाइनल मैच की धूम के साथ 2017 IPL ट्रॉफी मुंबई इंडियंस ने जीती है। मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के बीच हुए फाइनल मैच में सभी को पुणे टीम के जीतने की उम्मीद थी पर लास्ट मोमेंट में मुंबई ने बाजी मार ली और ट्रॉफी जीत ली। मैच की पूरी पारी के दौरान बल्लेबाजी और विकेट गिरने के दौरान दर्शक अपनी पसंदीदा टीम की जीत की कामना कर रहे थे, इन्हीं दर्शकों के बीच एक महिला भी दुआ कर रही थी। ऐसा मना जा रहा है कि इस महिला की वजह से ही मुंबई इंडियन्स मैच जीती है, बताते हैं कौन है ये बुजुर्ग महिला-

सामने आई तस्वीरों में ये महिला मुंबई इंडियंस के लिए प्रार्थना करती हुई नजर आयी है। उस दौरान महिला ने अपनी आंखे बंद कर रखी थी और हाथों को सख्ती से बंद कर रखा था। बूढ़ी महिला की इस प्रार्थना और टीम की जीत को लेकर ट्विटर यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा है, अगर रोहित शर्मा को इतनी शानदार जीत हासिल हुई है तो ये सब कुछ इन बूढ़ी अम्मा की प्रार्थना का ही असर है।

elderly

ये बूढ़ी अम्मा साधारण महिला नहीं है, ये हैं नीता अंबानी की मां। इन्हें नानी के रुप में जाना जाता है। इस बात की जानकारी बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने दी। उन्होंने कहा कि जिनके बारे में सब जानना चाह रहे हैं वे नीता अंबानी की मां हैं, जो लक्की चार्म मां हैं। नीता अंबानी की मां पूर्निमा दलाल भी IPL का फाइनल मैच देखने पहुंची थी। इनकी रोचक तस्वीरों ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया कि आखिर टीम मुंबई के लिए दुआ मांगने वाली ये बूढ़ी मां कौन हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories