स्टूडेंट्स इंजीनियर बनने के लिए 12वीं पास करने के बाद इंजीनियरिंग की पढाई करते हैं। इसके लिए अच्छे कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए ऐंट्रेंस एग्जाम में भाग लेते हैं। और कुछ निजी कॉलेजों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एगजाम की तैयार करते है। लेकिन आप 10वीं पास करने के बाद भी पॉलेटेक्निक करके इंजीनियर बन सकते हैं। 10वीं के बाद अगर पॉलीटेक्निक करते हैं तो आपको 3 साल का डिप्लोमा करना होगा, जिससे आपके तीन साल बच जांएगे। 12वीं के बाद बीटेक करने के लिए आपको 4 साल का कोर्स करना पड़ता है।
देश में राज्य स्तर पर सरकारी, निजी और महिला पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट हैं। अगर आपने 10वीं कक्षा में 50 % से अधिक अंक हासिल किए हैं तो आप पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं। पॉलीटेक्निक से जुड़े भी टेक्निकल कोर्स ऑल इंडिया ऑफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा कराए जाते हैं। अगर 10वीं के बाद आप यह कोर्स करते हैं तो आपको 3 साल का कोर्स करना होगा, वहीं दूसरी और 12वीं के बाद यह कोर्स 2 साल का होता है। इंजीनियरिंग का यह कोर्स डिग्री नहीं बल्कि डिप्लोमा के रूप में जाना जाता है।
पॉलीटेक्निक से जुड़ें कोर्स-
- सिविल इंजीनियरिंग
- ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
- पैकेजिंग टैक्नोलॉजी
- इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
एडमिशन प्रक्रिया-
- पॉलीटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए ऐंट्रेंस एग्जाम देना होती है जिसके आधार पर एडमिशन मिलता है। ऐंट्रेंस टेस्ट में 150 सवाल पूछे जाते हैं जो सभी ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं।
- सभी प्रश्न 10वीं क्लास की आधार पर पूछे जाते है। इसमें साइंस, मैथ्स, इंग्लिश की तैयारी कर अच्छी रैंक हासिल कर सकते हैं।
बेस्ट पॉलीटेक्निक कॉलेज-
- भद्रक इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी
- भारती विद्यापीठ जवाहरलाल नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
- दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
- घौसिया पॉलीटेक्निक ऑफ इंजीनियरिंग
- गर्वमेंट पॉलीटेक्निक अमरावती
ग्रामीण युवाओं ने बनाए Free एजुकेशन ऐप, FB मैसेंजर से भी कर सकेंगे पढ़ाई
छात्रों को सिंगापुर घूमने का मौका दे रही है सरकार, इस स्कीम के तहत