सनी लियोनी आज फिल्म इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पॉर्न फिल्म से बॉलीवुड आने तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने यहा अपनी मेहनत के बलबूते पर ही बॉलीवुड में एंट्री पाई है और आज वे किसी बड़ी एक्ट्रेस से ज्यादा ही जलवा इंडस्ट्री में बिखेर रही हैं। अब सनी फिल्मों की बेस्ट आइटम गर्ल बन गई हैं। वो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने पॉर्न फिल्म से आने के बाद भी बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की।
हाल ही में सनी नो फिल्टर नेहा शो में बतौर गेस्ट पहुंची और यहां उन्होंने अपनी जिन्दगी के कुछ राज खोले। उन्होंने बताया कि किस तरह बड़े-बड़े स्टार्स उनके साथ बदसलूकी करते थे। उन्होंने बताया कि शुरूआत में कोई भी बड़ा स्टार उनके साथ फिल्म नहीं करना चाहता था। कारण कि वह पॉर्न इंडस्ट्री से आई थीं, जिसके चलते एक्टर्स के दिमाग में उनकी गलत इमेज थी।
सनी ने एक ऐसे अवॉर्ड शो का अनुभव याद करते हुए बताया कि उसमें ऑर्गेनाइजर चाहते थे कि सनी किसी स्टार के साथ स्टेज शेयर करे , लेकिन हर किसी ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। जिसके बाद सनी बहुत दुखी हुईं। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक एक्टर ने मेरा साथ दिया था। हालांकि उस वक्त कई एक्ट्रेस उनके साथ काम करना पसंद नहीं करती थीं, लेकिन उन्होंने मेरी मदद की और मेरे साथ काम किया। उनका नाम है चंकी पांडे।
बॉलीवुड में यदि सनी के करियर को देखा जाए तो ऊचाइयां छू रहा है। उन्होंने हाल ही में भूमि फिल्म में एक ऑइटम सांग किया है। साथ ही वे एक मराठी फिल्म ब्वॉयज में लावनी करती नजर आएंगी।