Wednesday, September 20th, 2017 17:58:33
Flash

इस एक हाथ वाली लड़की से शादी करने को उतावले हो रहे लोग




इस एक हाथ वाली लड़की से शादी करने को उतावले हो रहे लोगViral

Sponsored




इस लड़की को देखकर आपको लग रहा होगा कि इसमें ऐसा क्या है जो लोग शादी करने को उतावले हो रहे हैं। उतावले भी इतने कि उसका एक हाथ नहीं होने के बावजूद भी शादी करना चाहते हैं। क्या लोग इससे सहानुभूति जताने के लिए या इस लड़की को सहारा देने के लिए शादी करना चाहते हैं।

भारत में अक्सर ऐसा होता है कि अगर ऐसी कोई लड़की रहती है तो उसकी शादी भी किसी ऐसे व्यक्ति से ही होती है जो उसके जैसा होता हैं या फिर दोनों में प्यार होना चाहिए। अब हमारे यहां तो प्यार लोग उसी से करते हैं जो दिखने में खूबसूरत हो और जिसके हाथ-पैर भी सलामत हो फिर भी कुछ लोगों का प्यार काफी स्ट्रॉन्ग होते हैं करोड़ों में एक इंसान होता है ऐसा जो इस तरह की लड़की को अपना पार्टनर चुनता है।

चलिए ये तो हमारे यहां की बात हो गई अब बात करते हैं इस लड़की की। इस लड़की का नाम लॉरेन हैं एक दुर्घटना में इनका एक हाथ दुर्घटना का शिकार हो गया और इन्हें अपने हाथ को शरीर से अलग करवाना पड़ा। इसके बाद ये एक ही हाथ से अपना जीवन बसर कर रही है। शुरू-शुरू में इन्हें काफी बुरा लगा, लगना भी चाहिए जिस हाथ से ज़िन्दगी के इतने सारे काम किए जाते थे अब वो उनके पास नहीं रहा। समाज और लोग उन्हें किस नज़र से देखेंगे ये तो वही जानते हैं।

लॉरेन को भी इसी बात का दुख सता रहा था लेकिन लॉरेन ने सोचा कि अगर मैं ये सोचू कि लोग क्या सोचेंगे तो वो खुद क्या करेंगे। बस लॉरेन ये सब फालतू का फितूर अपने दिमाग से निकाल दिया और निकल पड़ी अपनी ज़िन्दगी जीने। अब उन्होंने ये सोचना ही बंद कर दिया कि उनका एक हाथ नहीं है। आपको बता दे कि लॉरेन कभी भी सोशल मीडिया पर ताली बजाने वाली ईमोज पोस्ट नहीं करती क्योंकि वो ताली बजा ही नहीं सकती।

लॉरेन ने खुद को इस दुख और दर्द भरी ज़िन्दगी से निकालने के लिए खुद का ही मज़ाक बनाना शुरू कर दिया। अब वो सोशल मीडिया पर अपनी और अपने हाथ की खूबसूरत अंदाज़ में फोटो शेयर करती है। उनके कई सारे फैन्स है जो उनके सेंस ऑफ हयूमर और हाजिरजवाबी कद्रदान हैं।

लॉरेन को पहले अपने कटे हाथ पर हंसना अजीब लगता था लेकिन जब उन्होंने ऐसा करना शुरू किया तो सबकुछ बदल गया। लॉरेन टिवटर पर एक से बढ़कर एक मजेदार ट्वीट करती हैं। इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर करती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने डेटिंग साइट टिंडर पर भी अपनी प्रोफाइल बना रखी है और कई लोग उनके दीवाने हैं, उनसे शादी करना चाहते हैं।

टिंडर की प्रोफाइल में लॉरने ने अपने व्यक्तित्व को 10 में से 20, चेहरे को 10 में से 10 और अपनी बॉडी को 10 में से 9 नंबर दिए है। साथ ही वो ये भी बताती है कि उनके दो हाथ में से एक ही है। लॉरेन की टिंडर और सोशलमीडिया प्रोफाइल को काफी पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं उन्हें काफी सारे शादी के रिश्ते भी मिल रहे हैं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी पर आपका क्या नज़रिया है?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories